डुमरांव: पश्चिमी रेलवे फाटक पर भीषण जाम से लोग परेशान, ट्रेनों को भी करना पड़ा इंतजार, स्थाई समाधान की मांग
Dumraon, Buxar | Apr 28, 2026 डुमरांव के पश्चिमी रेलवे फाटक पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। फाटक के बार-बार बंद होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि सैकड़ों की संख्या में बाइक, कार और मालवाहक वाहन सड़क पर फंसे रहे।