हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में सरफरोशी की तमन्ना के प्रतीक पं. रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए
देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने सरफरोशी की तमन्ना के प्रतीक पं. रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि रामप्रसाद बिस्मिल एक कुशल रणनीतिकार तथा जुझारू योद्धा थे। इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।