बीसलपुर: स्टाफ नर्स के खाते से जालसाज ने ₹72 हजार निकाले, शिकायत मिलने के बाद जांच में जुटी बरखेड़ा पुलिस
बरखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्टाफ नर्स रेनू देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आई फोन करने वाले ने ई-श्रम के माध्यम से खाते में रुपए जमा होना बताया कहा कि पीड़िता को साढ़े चार हजार रुपए उसके नंबर पर भेजने होंगे। सवाल-जवाब करने पर आरोपी ने कॉल काट दी। कुछ देर बाद खाते से 72000 निकल गए।