बीसलपुर: नांद गांव में कोटा चयन में पक्षपात को लेकर ग्रामीणों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम को दिया शिकायती पत्र
बिलसंडा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नांद के ग्रामीण शनिवार को तहसील परिसर में एकत्र हुए। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर 2 फरवरी को गांव स्थित पंचायत भवन में कोटेदार के चयन के लिए वोटिंग कराई गई थी। बैठक में मौजूद अधिकारियों ने एक पक्ष को मतदान के लिए बैठक में जाने दिया जबकि दूसरे पक्ष के लोगों को प्रवेश नहीं करने दिया।