मैनपुरी: श्रीदेवी शीतला माता मेला एवं प्रदर्शनी स्थल का एसपी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल निरीक्षण
मैनपुरी के श्री देवी शीतला माता मेला एवं प्रदर्शनी स्थल का एसपी गणेश प्रसाद साहा ने पुलिस बल के साथ पहुंच पैदल गस्त किया है। वही मेले में भीड़ भाड़ वाले इलाकों में भी पहुंचकर एसपी ने लोगों से मुलाकात की है। वही इस मौके पर सीओ सिटी संतोष कुमार मेला प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान, शहर कोतवाली फतेह बहादुर सिंह के अलावा पुलिस बल तैनात रहा।