भंडरिया: भंडरिया में पारा 40°C के पार, सुबह 10 बजे से सड़कों पर सन्नाटा
भंडरिया प्रखंड में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बुधवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के तक पहुंच गया, जिससे सुबह 10 बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा छा गया। आम दिनों में चहल-पहल रहने वाले बाजार और चौक-चौराहे सूने नजर आ रहे हैं। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है। जो लोग बाहर निकल रहे हैं, वे सिर और चेहर