मैनपुरी: फैजपुर में चकबंदी निरस्त करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रविवार सुबह घिरोर तहसील क्षेत्र के ग्राम फैजपुर निवासी ग्रामीणों ने शहर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चकबंदी निरस्त कराए जाने को लेकर एक ज्ञापन भी उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह को सौंपा। वहीं कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया कि जो ग्रामीणों चाहते है वही होगा।