गुलाना: मदाना गांव के इलाई माता मंदिर में परंपरा: कल निकलेगी चुनर यात्रा, आज महिलाओं ने कलश से जल चढ़ाया
मदाना गांव में पुरानी इलाई माता परंपरा के तहत गुरुवार को चुनर यात्रा निकाली जाएगी। बुधवार दोपहर 12 बजे से सैकड़ों महिलाओं ने कलश से माता रानी को जल चढ़ाया और सुख-समृद्धि की कामना की। यह ऐतिहासिक चुनर यात्रा गुरुवा को नित्यानंद नगर हनुमान मंदिर से शुरू होगी। 7 दिवसीय विशाल मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया जाएगा।