तिर्वा: इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में लिफ्ट देने के बहाने युवक को बनाया शिकार, नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटपाट की गई
Tirwa, Kannauj | Jun 23, 2026 कन्नौज। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में लिफ्ट देने के बहाने बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट लिया। पीड़ित के परिजनों ने सोने की चेन, अंगूठी और नकदी लूटे जाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद युवक बेहोशी की हालत में मिला, जिसे पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है