रामनगर: रामनगर क्षेत्र में सरयू नदी पर प्रस्तावित नए पुल के निर्माण के लिए हाइड्रोलिक सर्वे का काम शुरू हुआ
रामनगर क्षेत्र में सरयू नदी पर प्रस्तावित नए पुल के निर्माण के लिए हाइड्रोलिक सर्वे का काम शुरू हुआ। बाराबंकी से बहराइच सिक्स लेन मार्ग को जोड़ने वाले पुल के लिए नदी में सर्वे किया जा रहा है। आईआईटी रुड़की के इंजीनियरों की एक टीम रामनगर पहुंची है। नदी की चौड़ाई गहराई जल प्रवाह जैसे तकनीकी पहलुओं का अध्ययन किया जा रहा है।