राजगढ़: सैलरी न मिलने से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों पर आर्थिक संकट, सामूहिक अवकाश की चेतावनी
राजगढ़ जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी तीन माह से वेतन नहीं मिलने से परेशान है। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने गुरुवार को सुबह 11:00 करीब बताया कि तीन माह से सैलरी नहीं मिलने पर उन पर आर्थिक संकट मंडरा रहा है। परिवार के पालन पोषण के साथ ही बैंक लोन की किस्तें भी दूसरे से उधार लेकर चुकानी पड़ रही है।