दुधि: लिलासी गांव में किशोरी की संदिग्ध मौत, विषाक्त पदार्थ खाने के बाद बिगड़ी हालत, इलाज के दौरान दम तोड़ा
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के लिलासी गांव की 16 वर्षीय किशोरी की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। बताया जा रहा है कि लिलासी निवासीनी 16 वर्षीय माया गुप्ता पुत्री आलमचंद ने सोमवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था।