भोगांव: जसरऊ में मामूली विवाद पर युवक घायल, भाई-भाभी पर लगाया मारपीट का आरोप
जसरऊ निवासी बबलू पुत्र दफेदार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 जनवरी की शाम को उसका भाई रामविलास पुत्र दफेदार सिंह शराब पीकर गाली-गलौज कर रहा था। जब बबलू ने इसका विरोध किया, तो रामविलास और उसकी पत्नी राजकुमारी ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया।