रॉबर्ट्सगंज: कोन के हर्रा गांव में सोन नदी में नहाने गए दो युवक डूबे, स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस तलाश में जुटी
कोन के हर्रा गांव में मंगलवार दोपहर 12 बजे सोन नदी में नहाने गए दो किशोर 14 वर्षीय पवन कुमार और 13 वर्षीय कृष्णा निषाद नदी में डूब गए,दोनों किशोर आपस में ममेरे और फुफेरे भाई बताए जा रहे हैं,नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में चले गए दोनों बच्चे,स्थानीय लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मिली सफलता,मौके पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।