कटरा: जजुआर गांव में ट्रैक्टर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर थाना क्षेत्र के जजुआर गांव में अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक बाइक सवार की मौत हो गई। घटना रविवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। मृतक का पहचान जजुआर लक्ष्मी का निवासी रंजीत कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रंजीत पहसौल बाजार से लौट रहा था।