खुसरूपुर: बख्तियारपुर: विधायक अरुण साह ने बासटाल चौराहा से स्टेशन रोड तक पीसीसी सड़क सह नाला का किया शिलान्यास
खुसरूपुर बांसटाल चौराहा से स्टेशन रोड तक पीसीसी सड़क सह नाला निर्माण का बख्तियारपुर विधायक अरुण साह ने शीलापट से पर्दा हटाकर शिलान्यास किया है। इस पथ के निर्माण के लिए 1 करोड़ 69 लाख की राशि आवंटित किया गया है। 15 वर्षों से इस पथ का स्थिति काफी जर्जर रहने के कारण खुसरूपुर के लोग काफी परेशान रहे हैं। कई संगठनों ने इस रोड के निर्माण के लिए आंदोलन भी कर चुका है।