बेगूसराय में लगातार बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के द्वारा अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने का काम किया जा रहा है। और नगर निगम एवं शहरी क्षेत्र के अलावे जिला प्रशासन ने अब अनुमंडल एवं छोटे-छोटे इलाकों में भी सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने का काम शुरू कर दिया है । इसी करी में पिछले दो दिनों से तेघरा बाजार में भी लगातार बुलडोजर एक्शन जारी है ।