बयाना: बयाना में सुभाष चौक सर्किल पर 6 माह से खराब वाटर कूलर, भीषण गर्मी में लोग परेशान, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन
बयाना के सुभाष चौक सर्किल पर लगा वाटर कूलर पिछले छह महीनों से खराब पड़ा है। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और दुकानदारों को ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे वे परेशान हैं। मंगलवार को स्थानीय दुकानदारों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया।