गभाना: गभाना क्षेत्र के एक गांव से युवती घर से नकदी व जेवर लेकर हुई गायब, पीड़ित पिता ने दर्ज कराया मुकदमा
गभाना थाना क्षेत्र के एक गांव से 20 वर्षीय युवती घर से नकदी, जेवरात और जरूरी कागजात लेकर लापता हो गई। मामले में पीड़ित पिता ने पड़ौसी गांव के एक युवक खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित पिता के मुताबिक, 24 मई को उनकी बेटी घर से करीब 17 हजार रुपये, जेवरात और अन्य कागजात लेकर अचानक गायब हो गई।