अंबाह: "नवनीत सिंह तोमर की गिरफ्तारी से भड़का जोहा, सड़क की मांग पर गांव बना आंदोलन का मैदान; कांग्रेस ने दिया खुला समर्थन"
Ambah, Morena | Jul 11, 2026 जोहा गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे युवा नवनीत सिंह तोमर को जेल भेजे जाने के विरोध में शनिवार को ग्रामीण धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने उनकी रिहाई और सड़क निर्माण शुरू करने की मांग की। आंदोलन को समर्थन देने कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भी गांव पहुंचा।