झांसी: बुंदेलखंड में जल संकट के प्रति जन जागरूकता हेतु जल सहेलियों द्वारा 300 कि.मी की पदयात्रा का आयोजन, 02 फरवरी को ओरछा से
Jhansi, Jhansi | Jan 30, 2025 परमार्थ समाज सेवी संस्थान की पहल पर जल सहेली समूह ने इस संकट से निपटने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। अब, इस दिशा में और अधिक जागरूकता फैलाने के लिए जल सहेलियाँ 2 फरवरी से 19 फरवरी तक जल सहेलियां जलयात्रा का आयोजन करने जा रही हैं। जिसकी जानकारी गुरुवार समय करीब दोपहर 3:00 बजे महानगर के एक स्थानीय होटल में दी गई है।