घाघरा: बिमरला बॉक्साइट माइन्स मिनरल्स लिमिटेड ने आदर पंचायत के 4 आंगनबाड़ी सेंटर में वाटर प्यूरीफायर वितरित किए
Ghaghra, Gumla | Nov 22, 2025 बिमरला बॉक्साइट माइन्स मिनरल्स लिमिटेड द्वारा आदर पंचायत के चार आंगनबाड़ी सेंटरों में वॉटर प्यूरीफायर का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदर पंचायत के मुखिया यशमुनि कुमारी उपस्थित हुई। जिनके द्वारा आदर,भंडार टोली,मलगो,और इटकीरी आंगनबाड़ी सेंटर में सेविका के बीच वॉटर प्यूरीफायर बाटा गया।