खंडवा नगर: आंधी के बाद खंडवा में झमाझम बारिश: गर्मी-उमस से मिली राहत, धूल भरी आंधी ने मचाया कहर; शहरभर में घंटों गुल रही बिजली
खंडवा में भीषण गर्मी और उमस के बीच सोमवार को मौसम ने करवट ली। सुबह घने बादल छाए और झमाझम बारिश हुई। हालांकि दोपहर में फिर धूप निकलने से उमस बढ़ गई। शाम होते-होते एक बार फिर बादल छा गए और धूल भरी आंधी चलने लगी। कुछ देर बाद आंधी बारिश में बदल गई और तेज बारिश शुरू हो