ओबरा थाने की पुलिस की बढ़ती दबिश से घबड़ाकर पोक्सो ऐक्ट के एक नामजद अभियुक्त ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। अभियुक्त की पहचान ओबरा के ही कार्तिक साव उर्फ कार्तिक शर्मा के रूप के रूप में की गई है। सोमवार की शाम 6 बजे थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही थी। छापेमारी के दबाव में आकर उसने आत्मसमर्पण किया