टीकमगढ़: किसान पहले पंजीयन कराएं, ऑनलाइन खाद बुकिंग सुनिश्चित करें: कलेक्टर की जिले के किसानों से अपील
कलेक्टर की जिले के किसानों से अपील मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने जिले के किसानों से अपील की है कि खाद प्राप्त करने के लिए अब e-Vikas पोर्टल पर पंजीकरण एवं बुकिंग कराना अनिवार्य है। किसान पहले Farmer Registry पर अपना पंजीयन कराएं, तत्पश्चात e-Vikas पोर्टल पर पंजीकरण कर ऑनलाइन खाद बुकिंग सुनिश्चित करें।