हरदा: हरदा के वार्ड 35 उड़ा में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक व्यक्ति के सिर पर आई गंभीर चोट
Harda, Harda | May 14, 2026 वार्ड क्रमांक 35 उड़ा में गुरुवार मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। घटना में कांता प्रसाद मेहरा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई है और लगभग 14 टांके लगाए गए हैं। आज 14 मई दोपहर 1 बजे जिला अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार, कांता प्रसाद मेहरा का विवाद दूसरे पक्ष के शिवदास और हेमराज से हुआ था।