जखनिया: गाजीपुर में शातिर अपराधी भरत सिंह को महिला साथी के साथ पकड़ा गया, बरामद हुई कार और ₹1 लाख की रकम
नंदगंज थाने की पुलिस ने एक शातिर अपराधी को उसकी महिला साथी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक चार पहिया कार और बड़ी रकम बरामद की है।दरअसल अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदगंज थाना पुलिस ने पहलवानपुर पुलिया पर चेकिंग के दौरान दो वांछित आरोपियों को दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भरत सिंह और स्नेहलता सिंह के रूप में हुई।