जगदलपुर: जगदलपुर में भीषण गर्मी के बीच राहत की बारिश, तापमान में 6 डिग्री की बड़ी गिरावट आई
तेज गर्मी से बेहाल बस्तर में रविवार दोपहर 3 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और जगदलपुर समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में करीब 1 घंटे तक जोरदार बारिश हुई। दोपहर तक 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा तापमान बारिश के बाद तेजी से गिरकर 33 डिग्री तक आ गया। ठंडी हवाओं और रिमझिम फुहारों ने न केवल मौसम को खुशनुमा बना दिया, बल्कि लोगों को उमस और गर्मी से भी बड़ी राहत मिली।