प्रतापगढ़ में बारिश से बुधवार देर रात 100 साल पुराना मकान ढह गया। हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें माता-पिता, बेटा-बहू और 2 बच्चे शामिल हैं। एक की हालत गंभीर है।
बताया जा रहा है कि रात में गर्मी और उमस थी। इसलिए परिवार के 7 लोग AC वाले कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान रात 2 बजे अचानक मकान की छत ढह गई। सभी लोग मलबे में दब गए।
मृतकों की पहचान मकान मालिक प्रमोद श्रीवास्तव (60), उनकी पत्नी रीता (55), बेटे नितिन (25), बहू माधुरी (23) और दोनों पोते माधव (2) और अद्विक (4 माह) की मौत हो गई। जबकि प्रमोद के बेटे अमन की हालत गंभीर है।