महागामा: प्लस टू डालवर स्कूल में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन, योग व चित्रकला प्रतियोगिता किया आयोजन
Mahagama, Godda | Jun 17, 2026 बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच महागामा प्रखंड के ग्राम पंचायत घाट गम्हरिया स्थित प्लस टू विद्यालय डालावर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रैली, योग, चित्रकला और पौधारोपण जैसे कई गतिविधियों के माध्यम से छात्रों और ग्रामीणों को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।