हटा: हटा के खचना नाका पर लगा भारी जाम, वाहन चालक और राहगीर परेशान
Hatta, Damoh | May 8, 2026 हटा नगर में निर्माणाधीन सड़क आमजनों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनी हुई है,शहर के खचना नाका परआज शाम भारी जाम लग गया जिससे कई वाहन फ़ंसे नजर आए शुक्रवार देर शाम करीब 7 बजे जाम की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई,हटा नगर मे सीसी सड़क निर्माण के चलते शहर का ट्रैफिक एक ही मार्ग पर होने से जाम की समस्या गम्भीर बनी हुई है