महाराजगंज: बछरावां स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा और अपना दल (एस) का जनसैलाब उमड़ा, मंडल अध्यक्ष को किया गया सम्मानित
16 अप्रैल बृहस्पतिवार दोपहर 3 बजे के आसपास भाजपा कार्यालय में भाजपा और अपना दल (एस) का जन सैलाब कार्यालय पहुंचा।नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मान सिंह रावत का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप यादव मौजूद रहे। उनके साथ अपना दल (यस) के पूर्व प्रत्याशी लक्ष्मीकांत रावत भी मौजूद रहे।