नानपारा: मथुरा पुल के पास नहर में उतराता मिला युवक का शव, मानसिक रूप से था बीमार, पुलिस जांच में जुटी
नानपारा कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का शव नहर में मिला है। युवक बुधवार रात से लापता था, जिसका शव गुरुवार शाम बरामद किया गया। वह मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। नानपारा कोतवाली क्षेत्र के आमा पोखर गांव निवासी राजा बाबू बुधवार रात करीब आठ बजे नहर किनारे टहलने गया था। जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई।