बूंदी: जिले के तालेड़ा में 6 माह की मासूम की सर्पदंश से इलाज के दौरान हुई मौत
Bundi, Bundi | Aug 11, 2024 तालेड़ा उपखंड क्षेत्र में अलकोदिया बरड़ा निवासी की 6 माह की बेटी की सर्पदंश के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई। एक तीन फीट लंबा सर्प घर में घुस आया और पलंग पर सो रही मासूम समीक्षा को काट लिया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई।