मड़िहान: थाना राजगढ़ पुलिस ने वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बताते चले कि बुधवार की दोपहर 3:00 बजे उप निरीक्षक रमेश प्रसाद पांडे पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों के सघन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान प्राप्त मूखबीर की सूचना पर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अभियुक्त। सोमारु पुत्र स्वर्गीय गजाधर कोल निवासी खटकरीया थाना राजगढ़ को एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर। न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया।