अनूपपुर: भालूमाड़ा थाना प्रभारी के घर के सामने से लाखों की केबल चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में 10 जून की रात अज्ञात चोरों ने थाना प्रभारी के निवास के सामने स्थित एसईसीएल बैंकिंग विहार गेस्ट हाउस परिसर से लगभग 35 से 40 मीटर विद्युत केबल चोरी कर ली। चोरी के कारण कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रभावित हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।