बांसवाड़ा: चिड़ियावासा क्षेत्र में बारिश के बाद 18 घंटे से बिजली गुल, आमजन परेशान
बांसवाड़ा शहर के निकट चिड़ियावासा गांव मे मंगलवार शाम 7 बजे तेज हवा और तूफानी बारीश के बाद से चिड़ियावासा विधुत जीएसएस जुड़े दर्जनों गावों मे बिजली गुल हो गई थी। जो मंगलवार दोपहर 1बजे तक 18घंटे बीतने के बाद भी बिजली नसीब नहीं हुई हे। आमजन जीवन खासा प्रभावित और अस्त -व्यस्त हो चूका हे। आटा चक्की बंद पड़ी हुई है।मोबाइल डिसचार्ज हो गए जलदाय व्यस्था टप्प पड़ी हुई हे।