बाराबंकी में होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। गुझिया के साथ इस बार नमकीन, आलू लच्छा, केले के देशी चिप्स, ड्राई समोसे और कचौड़ी जैसे स्नैक्स की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सुबह से ही खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। शहर के छाया चौराहा, धनोखर चौराहा, घंटाघर और सतरिख नाका जैसे प्रमुख चौराहों पर काफी भीड़ दिखाई दें रही है ।