रहुई: रहुई सीएचसी का जर्जर क्वार्टर और बाउंड्री वॉल ढहा, टला बड़ा हादसा
Rahui, Nalanda | Jul 9, 2026 रहुई प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गुरुवार को जर्जर पुराना क्वार्टर और बाउंड्री वॉल अचानक भरभराकर गिर गया। राहत की बात रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार अस्पताल परिसर स्थित यह पुराना क्वार्टर लंबे समय से जर्जर हालत में था। इसी भवन में आदेशपाल, ईएमटी और एंबुलेंस चालक विश्राम करते हैं। भवन की