🚨 धनवार बाजार में पुलिस का बड़ा अभियान! चोरी के जेवरात की बरामदगी को लेकर हलचल तेज।
बीते माह हुई चोरी की घटना की जांच को लेकर खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में धनवार बाजार में पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार और बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान मौजूद रहे।
चर्चा है कि कुछ स्वर्ण आभूषण कारोबारियों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
🔴 क्या चोरी के जेवरात बरामद होंगे? पुलिस की इस कार्रवाई में क्या सामने आएगा? पूरे मामले पर सबकी नजरें टिकी हैं।
📢 धनवार की हर बड़ी खबर से जुड़े रहने के लिए PNA NEWS INDIA को फॉलो करें और पोस्ट को शेयर करें।
PNA NEWS INDIA — खबर हर हाल में!
#Dhanwar #DhanwarNews #Giridih #GiridihNews #JharkhandNews #PNAnewsIndia #BreakingNews #LatestNews #PoliceAction #DhanwarPolice #GiridihPolice #CrimeNews #TheftCase #JewelleryTheft #PoliceInvestigation #DhanwarBazar #Khorimahua #JharkhandPolice #HindiNews #LocalNews #ViralNews #NewsUpdate
Dhanwar, Giridih | Oct 19, 2026