माधौगढ़: सिलाउवा गांव में एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की, पुलिस जांच में जुटी
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के रामपुरा थाना के अंतर्गत सिलाउवा गांव में एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है,फांसी पर शव लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया,पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की है,मौके पर सीओ नायब तहसीलदार पहुंचे,परिजनों ने शिकायती पत्र दिन रविवार समय 10 बजे दिया और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।