धर्मशाला के गौमाता के साथ हुई इस अमानवीय और घिनौनी घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। क्रांति NGO के अध्यक्ष धीरज महाजन की सूझबूझ से पकड़े गए तीनों दरिंदे,
जांच और न्यायिक प्रक्रिया में आरोपी दोषी पाए जाने पर इन दरिंदों का एनकाउंटर होना चाहिए हैं, और उनके खिलाफ कानून के अनुसार कठोरतम कार्रवाई की जाए और मामले की फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर गौ माता और पीड़ित पक्ष को शीघ्र न्याय दिलाया जाए।
आज सवाल केवल गौमाता की सुरक्षा का नहीं है, बल्कि समाज की नैतिकता और कानून-व्यवस्था की सुरक्षा का भी है। जब गौ माता के प्रति ऐसी क्रूर और विकृत मानसिकता रखने वाले अपराधी समाज में खुले घूमते हैं, तो महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा होना स्वाभाविक है।
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी मांग करती है कि इस मामले की निष्पक्ष व त्वरित जांच हो, दोषियों को किसी भी प्रकार का संरक्षण न मिले और तुरंत कानून के तहत कठोरतम दंड दिया जाए, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी दरिंदगी करने से पहले सौ बार सोचे।
भाई धीरज महाजन जी की सूझबूझ से और पुलिस ने धीरज महाजन जी की मदद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया! इस नेक कार्य के लिए भाई धीरज महाजन जी का बहुत-बहुत आभार और साधुवाद!
— रुमित सिंह ठाकुर
संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी
Solan, Solan | Sep 4, 2026