हज़ारीबाग: अतिक्रमण और प्लास्टिक सामग्री पर नगर निगम का अभियान, दो दुकानों से भारी मात्रा में प्लास्टिक जब्त
दीपावली पर्व के मद्देनज़र बाजारों में बढ़ती भीड़ और दुकानदारों द्वारा की जा रही मनमानी के चलते हजारीबाग नगर निगम ने बड़ा बाजार स्थित एक पटिया मोहल्ला में गुरुवार को चार बजे अतिक्रमण और प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री के खिलाफ सख्त अभियान चलाया।