राजगढ़: राजगढ़ में गेहूं खरीदी में अव्यवस्था से नाराज़ किसानों ने जयपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम
राजगढ़ में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी में स्लॉट बुकिंग में परेशानी और सैंपल रिजेक्ट होने और तुलाई में देरी से नाराज किसानों ने दोपहर 12:00 करीब गुरुवार को मोहनपुरा डैम मार्ग पर स्थित वेयरहाउस खरीदी केंद्र पर पहुंचकर ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर खड़ी कर जयपुर जबलपुर नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान उपस्थितरहे।