बिल्सी: नगरिया गांव में महिला के घूर पर मिट्टी डालकर कब्जा करने का आरोप, तहसील में भाकियू का तीसरे दिन भी धरना जारी
Bilsi, Budaun | Apr 8, 2026 बिल्सी में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी गुट) का धरना प्रदर्शन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ता एक महिला को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बिल्सी तहसील प्रांगण में प्रदर्शन कर रहे हैं। तहसील अध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि बिल्सी तहसील क्षेत्र के अगोल गांव के नगरिया निवासी सोमवती के घर की जगह पर गांव के कुछ लोगों ने मिट्टी डालकर कब्जा कर लिया है।