हमीरपुर: सिजनौडा गांव में शराबी ने पत्नी, पिता और पुत्री को पीटा, पुत्री की गंभीर स्थिति पर किया गया रेफर
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली के गांव सिजनौडा में शराब के नशे में विनोद ने पत्नी सरिता को पीटा,बचाने गए अपने पिता को भी पीटा।पत्नी पिता उससे छूट निकले तो नाराज विनोद अपनी सात वर्षीय पुत्री वर्षा को बेरहमी से पीटने लगा। डायल 112 ने शराबी विनोद को पकड़ कोतवाली ले गई,बेरहमी से पीटी पुत्री को अस्पताल ले गए।गंभीर स्थिति के चलते उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया।