हमीरपुर: सुमेरपुर क्षेत्र में प्रतिबंधित लकड़ी की चिरान पर आरा मशीन संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, मशीन बगैर नवीनीकरण के चल रही थी
बगैर नवीनीकरण के आरा मशीन संचालित करने एवं प्रतिबंधित लकड़ी की चिरान करने पर वन दरोगा ने आरा मशीन संचालक के खिलाफ थाने में वन अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वन दरोगा अमित कुमार की ओर से दर्ज कराए गए रिपोर्ट में आरोप है कि कस्बे के चांद थोक निवासी लल्लू पुत्र इमामुद्दीन की आरा मशीन से अवैध चिरान की जा रही है। जबकि मशीन का नवीनीकरण नहीं है।