सिकंदरा: मुजफ्फरपुर में अज्ञात चोरों ने घर से दो बकरे और एक बकरी की चोरी की, पीड़िता का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस गश्त की खुली पोल
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए दो बकरे और एक बकरी चोरी कर ली। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह होने पर गांव में हड़कंप मच गया। वहीं, पीड़ित महिला का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर गांव निवासी सूरजमुखी सोमवार रात घर में अकेली थीं। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोर चोरी-छिपे उनके