कुंडा: कुंडा समेत पूरे जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा है धनवंतरी और धनतेरस का त्यौहार, घरों में की गई पूजा
कुंडा समेत पूरे जिले में धूमधाम के साथ धनवंतरी और धनतेरस का त्यौहार मनाया जा रहा है।मंगलवार को शाम 8 बजे तक शुभ मुहूर्त में सभी घरों में कुबेर जी और धन्वंतरि जी की पूजा की गई। धन तेरस के दिन जहाँ भगवान कुबेर से धन धान्य की समृद्धि की कामना की गई तो वही धनवंतरि जी से स्वास्थ्य समृद्धि की कामना की गई।