कुंडा: राजकीय अक्षम विद्यालय बढ़नी मोहनगंज में दिव्यांग बच्चों को एलाउंस क्लब ने उपहार देकर दी दिवाली की खुशियां
राजकीय अक्षम विद्यालय बढ़नी मोहनगंज में दिव्यांग बच्चों संग त्यौहार की खुशियां बांटने के लिए एक मंगलवार शाम 4 बजे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे एलायंस क्लब के इंटरनेशनल डायरेक्टर समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य के नेतृत्व में क्लब के पदाधिकारी दिव्यांग बच्चों के साथ दीपावली से संबंधित उपहार दिए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशियां छा गई।